| 03-08-2026 prayagraj |
|
| उत्तर प्रदेश और राजस्थान की विरासत को जोड़ेगी यह स्पेशल ट्रेन: संगम नगरी से खाटू श्याम धाम और शेखावाटी तक सुगम कनेक्टिविटी। | |
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु प्रयागराज क्षेत्र और रींगस क्षेत्र (श्री खाटू श्याम जी) के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 04161/04162 प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन सेवा का मुख्य उद्देश्य प्रयागराज के पवित्र तीर्थक्षेत्र को श्री खाटू श्याम जी के प्रसिद्ध धाम रींगस जंक्शन से सीधा जोड़ना है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुगम व आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।
उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को जोड़ने वाली यह विशेष ट्रेन प्रयागराज (संगम व आनंद भवन), कानपुर (पनकी धाम), आगरा व मथुरा (ताजमहल, वृंदावन व गोवर्धन), अलवर व दौसा (सरिस्का टाइगर रिजर्व व मेहंदीपुर बालाजी), जयपुर (आमेर किला व हवा महल), रींगस जंक्शन (श्री खाटू श्याम जी मंदिर) और सीकर जंक्शन (शेखावाटी हवेलियां व भित्तिचित्र) जैसे प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों को कवर करेगी।
इस गाड़ी का विवरण निम्नवत है-
गाड़ी संख्या 04161/04162 प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष गाड़ी -
प्रयागराज से- गाड़ी संख्या 04161, प्रत्येक सोमवार दिनांक 10.08.26 से 30.11.26=17 फेरे
सीकर से- गाड़ी संख्या 04162, प्रत्येक मंगलवार दिनांक 11.08.26 से 01.12.26=17 फेरे
गाड़ी संरचना- एसएलआर/डी-02, सामान्य-07, स्लीपर-10, एसी तृतीय-01 = 20 कोच
समय एवं ठहराव-
04161 प्रयागराज-सीकरस्टेशन 04162 सीकर-प्रयागराज
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
(सोमवार)1710 D.प्रयागराज0850(बुधवार)
17401742भरवारी06430645
18331835फ़तेहपुर05580600
19451950गोविंदपुरी04450450
21202122फफूंद03050307
22382240इटावा02150217
23552357फतेहाबाद23552357
01450150आगरा कैंट23052310
02500255भरतपुर21102115
04080410बांदीकुई19301932
04320434दौसा18151817
05050510खातीपुरा17401745
05550600जयपुर17151720
06450648रिंगस16101613
0820 A.(मंगलवार)सीकर(मंगलवार)1525 D.
(Dr. Amit Malaviya)
Sr. PRO

Accessibility Controls