PM WILL LAY THE FOUNDATION FOR BPCL’S CITY GAS NETWORK IN NILGIRI AND ERODE AND DEDICATE IOCL’S LUBE BLENDING PLANT IN CHENNAI TO THE NATION.
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च 2026 को केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। दोपहर लगभग 1:30 बजे, प्रधानमंत्री केरल के एर्नाकुलम में लगभग 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे, आधारशिला रखेंगे और हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद शाम लगभग 5:45 बजे, प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे।