| 27-07-2026 Prayagraj |
|
| मऊरानीपुर–रोरा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक, कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं विनियमन | |
यात्रियों को सुविधाजनक, सुगम, संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–मानिकपुर रेलखंड के मऊरानीपुर–रोरा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।
रेल संरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety) निरीक्षण का कार्यक्रम 28 जुलाई 2026 के स्थान पर 29 जुलाई 2026 को निर्धारित होने के कारण नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की तिथि भी पुनर्निर्धारित की गई है। इसके फलस्वरूप कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन तथा विनियमन निम्नानुसार रहेगा—
निरस्त रहने वाली गाड़ियाँ
11801 ग्वालियर–प्रयागराज एक्सप्रेस – 28 एवं 29 जुलाई 2026
11802 प्रयागराज–ग्वालियर एक्सप्रेस – 29 एवं 30 जुलाई 2026
64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–बाँदा मेमू – 28 एवं 29 जुलाई 2026
64614 बाँदा–वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी मेमू – 28 एवं 29 जुलाई 2026
64611 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–मानिकपुर मेमू – 29 जुलाई 2026
64612 मानिकपुर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी मेमू – 30 जुलाई 2026
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियाँ
19666 उदयपुर सिटी–खजुराहो एक्सप्रेस (28 जुलाई 2026)
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–महोबा-खजुराहो (निर्धारित मार्ग) के स्थान पर अधिसूचित डायवर्जन मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- दैलवारा- बिरारी-खजुराहो से संचालित होगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (29 जुलाई 2026)
(निर्धारित मार्ग) खजुराहो-महोबा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से संचालित न होकर परिवर्तित मार्ग खजुराहो-बिरारी-दैलवाडरा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर संचालित की जाएगी।
विनियमित (Regulated) ट्रेन
20975 हावड़ा–आगरा कैंट एक्सप्रेस दिनांक 28 जुलाई 2026 को एक फेरे के लिए प्रयागराज मंडल में 150 मिनट तथा झाँसी मंडल में 60 मिनट विनियमित रहेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES, रेल कनेक्ट ऐप अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 से अवश्य प्राप्त कर लें। असुविधा के लिए रेल प्रशासन खेद व्यक्त करता है तथा यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करता है।
(Dr. Amit Malaviya)
Sr. PRO

Accessibility Controls