प्रेस विज्ञप्ति
विषय :- दिनांक 04.10.2021 को महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वाराआगरा मंडल के आगरा छावनी स्टेशन का निरीक्षण किया |
*************
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार जी द्वारा दिनांक 04.10.2021 को आगरा मण्डल के आगरा छावनी स्टेशन का निरीक्षण कियागया | निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय द्वारा आगरा छावनी स्टेशन के रिटायरिंग रूम, अमानती सामान गृह, वेटिंग रूम, पदचारी पुल की साफ़-सफाई, खान-पान सेवाओं एवं यात्रियों की सुविधायों का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया | उन्होंने आगरा छावनी स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार की फिजिबिलिटी को चेक किया तथा सम्बंधित अधिकारियों से इस सम्बन्ध में वार्ता भी की | इसके उरांत स्टेशन के रोलिंग हट, रनिंग रूम लॉबी,एस.एस.आई. (सॉलिड स्टेट इंटरलॉकिंग) का निरीक्षण किया एवं निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने रेल कर्मियों के साथ इन्ट्रेक्शन भी किया और उन्होंने रेल कर्मियों से उनके कार्य एवं दायित्वों के विषय में ज्ञान को जाँचा तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया |
इस निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय द्वारा आगरा छावनी स्टेशन पर चल रहे मैकेनाइज्ड क्लीनिंग एवं अन्य संचालित ठेंकों का पूर्ण विवरण (ठेकेदार, सुपरवाइजर एवं सम्बंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर)निर्धारित स्थान पर बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही स्टेशन की साफ़-सफाई की मोनेटरिंग सही प्रकार से हो, के लिए स्टेशन निदेशक आगरा छावनी के कक्ष में सीसीटीवी डिस्प्ले स्क्रीन लगाने हेतु निर्देशित किया गया |
इस अवसर पर माननीय महाप्रबंधक महोदय के साथ मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री आनन्द स्वरूप, अपर मंडल रेल प्रबंधक / परि. श्री मुदित चंद्रा एवं मंडल के समस्त शाखा अधिकारियों के साथ सभी स्थानों पर अपने निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्थाओं, कर्मचारी सुविधाओं तथा संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहनता पूर्वक अवलोकन किया । महाप्रबंधक महोदय द्वारा मंडल रेल प्रबंधक तथा अन्य सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिये गये।
इसके पश्चात महाप्रबंधक महोदय ने (वर्क्स रिव्यु) थर्ड लाइन, फोर्थ लाइन के निर्माण कार्य की प्रगति हेतु निर्माण यूनिट, आर वी एन एल एवं मण्डल अधिकारियों के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गोवर्धन सभा कक्ष में बैठक आयोजित की|