उत्तर मध्य रेलवे
जनसम्पर्क कार्यालय
उत्तर मध्य रेलवे
प्रयागराज
पत्रांक:11पीआर/02/2022 प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 04.02.2022
रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में प्रयागराज छिवकी में हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दिनांक 06.02.22 से 28.02.22 तक गाड़ी सं. 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक (ट.)एक्सप्रेस का संचालन उसके निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज-मानिकपुरहोना सूचित किया गया था|
ज्ञानपुर रोड-हंडिया खास के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के कारण गाड़ी सं. 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक (ट.)एक्सप्रेस का संचालन प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 06.02.2022 से 12.02.2022 तक बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज-मानिकपुर के रास्ते तथा प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 13.02.2022 से 28.02.2022 तक लोहता-जंघई-प्रयाग-प्रयागराज के रास्ते करने का निर्णय लिया गया है |