उत्तरमध्य रेलवे
जनसम्पर्क कार्यालय
उत्तरमध्य रेलवे,प्रयागराज
पत्रांक: 11पीआर/02/2022 प्रेस विज्ञप्ति दिनांक:08.02.2022
श्री बृजेंद्र सिंह, जनवरीमाह के "सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार" से सम्मानित
महाप्रबन्धक द्वारा संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए 05 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार
दिनांक 08.02.2022 को महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, श्री प्रमोद कुमार, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, श्री अरूण कुमार एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 05 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक महोदय के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कृत कर्मचारियों में 1-श्री दिनेश कुमार,ट्रैकमेनटेनर-IV/डभौरा, प्रयागराज मण्डल, 2-श्री शशीभूषण पासवान, ट्रैक मेनटेनर-IV, फतेहाबाद/आगरा मण्डल, 3-श्री विकास, स्टेशन मास्टर/मक्खनपुर, प्रयागराज मण्डल, 4-श्री दीपक प्रकाश, प्वाइण्टस मैन/आगासोद, झांसी मण्डल एवं 5- श्री बृजेन्द्र सिंह, कांटेवाला/भीमसेन, झांसी मण्डल शामिल हैं।
श्री बृजेन्द्र सिंह, को जनवरी माह के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। श्री बृजेन्द्र सिंह ने दिनांक 27.01.2022 को भीमसेन स्टेशन पर यातायात समपार फाटक-236 पर कार्य के दौरान पास होती हुयी मालगाड़ी में असामान्य स्थिति को देखा। तत्पश्चात इन्होंने खतरा (लाल) सिगनल दिखाया एवं गाड़ी को रूकवाया। स्टेशन कर्मचारियों के सहयोग से असामान्य स्थिति को ठीक किया गया। इस प्रकार इन्होंने रेलवे की संरक्षा के साथ अपनी ड्यूटी के प्रति सराहनीय कार्य किया गया है।