मुख्यालय में कैंटीन संचालन के लिए कोटेशन आमंत्रित
रेल प्रशासन द्वारा अपने कर्मचारियों की सुविधा हेतु समय समय पर विभिन्न प्रक्रियाओं को अपनाकर उनके कार्य क्षमता में वृद्धि का प्रयास किया जाता है| इसी क्रम में मुख्यालय में कर्मचारियों के लिए कैंटीन का संचालन करने हेतु कोटेशन आमंत्रित किये गए है | कैंटीन के कोटेशन से सम्बंधित सभी नियम व शर्तें उत्तर मध्य रेलवे की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है|कोटेशन दिनांक 20.07.2022 को 16.00 बजे कर्मचारी हित निधि उप समिति कमेटी मुख्यालय के समक्ष खोला जाएगा|