रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी सं. 14113/14 सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस एवं 14120/14119 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस की आवृति में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है, इस गाड़ी का संचालन निम्न विवरण के अनुसार अब सप्ताह में 05 दिन के स्थान पर प्रतिदिन किया जाएगा-
क्रं.सं. | गाड़ी सं. | स्टेशन से-स्टेशन तक | संचालन के वर्तमान दिन | संचालन के संशोधित दिन | तिथि से प्रभावी |
1 | 14113 | सूबेदारगंज -देहरादून | सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार | प्रतिदिन | 07.08.2022 |
2 | 14114 | देहरादून -सूबेदारगंज | सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार | प्रतिदिन | 10.08.2022 |
3 | 14120 | देहरादून -काठगोदाम | मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार | प्रतिदिन | 08.08.2022 |
4 | 14119 | काठगोदाम -देहरादून | सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार | प्रतिदिन | 09.08.2022 |