महाप्रबंधक उ. म. रे. श्री सतीश कुमार ने आज 20/11/2022 को सांय प्रयागराज जंक्शन के निकट स्थित एईएन/लाइन कार्यालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने इस दौरान उन्होंने ट्रैक की मानिटरिंग और अनुरक्षण की कार्य प्रणाली को देखा।
उन्होंने संरक्षा की दृष्टि से सतर्क रहने के निर्देश दिए।
श्री कुमार ने ट्रैक अनुरक्षण मशीन की कार्य प्रणाली और प्लेटफार्म 2 के निकट रेल पथ का निरीक्षण किया और वेल्डिंग की गुणवत्ता की जांच की।
इस के उपरांत उन्होंने प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइन साइड स्टेशन परिसर का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
इसके पूर्व औचक निरीक्षण के क्रम में तथा रेल कर्मियों की सतर्कता और कार्य प्रणाली की जांच के क्रम में
उन्होंंने इरादतगंज स्टेशन तथा समपार फाटक सं 426 का 19/20-11/2022 की रात्रि में
संरक्षा निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मियों की सजगता और संरक्षा से संबंधित तकनीकी पहलुओं की गहन पड़ताल की और उससे संतुष्ट हो पुरस्कृतभी किया।