गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेल सुरक्षा बल के सदस्य सम्मानित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सूबेदार गंज में परेड के उपरांत प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री रवीन्द्र वर्मा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया । इस अवसर पर श्री बुधपाल सिंह निरीक्षक कानपुर सेंट्रल, श्री शैलेन्द्र सिंह ठाकुर उप निरीक्षक ग्वालियर एवं श्री अजय प्रताप सिंह सहायक उप निरीक्षक प्रशासन पोस्ट को DG Insignia, श्री अनिल कुमार गौतम उप निरीक्षक आगरा, श्री ओम प्रकाश शर्मा सहायक उप निरीक्षक /आगरा, श्री फ़तेह बहादुर यादव, सहायक उप निरीक्षक/प्रयागराज, श्री राम बाबू मिश्रा प्रधान आरक्षक/प्रयागराज, श्री परमात्मा मिश्रा,प्रधान आरक्षक/प्रयागराज श्री अनिल कुमार रजक प्रधान आरक्षक/झांसी को अति उत्कृष्ट एवं श्री प्रद्युम्न कुमार ओझा निरीक्षक क्राइम विंग/प्रयागराज, श्री अखिलेश कुमार सिंह सहायक उप निरीक्षक कानपुर सेंट्रल, श्री कमलाकांत मिश्रा प्रधान आरक्षक प्रयागराज, श्री शशि धर यादव प्रधान आरक्षक प्रयागराज, श्री दिनेश कुमार श्रीवास आरक्षक /झाँसी को उत्कृष्ट पदक से रेल सुरक्षा बल के सदस्यों को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम मे मुख्य सुरक्षा आयुक्त,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, प्रयागराज व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।