*प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मनाई गई वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की चौथी वर्षगाँठ*
*रेल यात्रियों मेंवितरित किया गयाफूल और मिष्ठान, काटा गया केक*
आज दिनांक 15 फरवरी 2023को15 फरवरी 2019 को शुरु हुई वंदे भारत एक्सप्रेस के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रयागराज जंक्शन पर रेल प्रशासन द्वारा चौथी वर्षगाँठ मनाई गई| इस अवसर पर रेल यात्रियों को फूल और मिष्ठान वितरित किये गए |
ज्ञात हो कि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज के लोगों के लिए 15 फरवरी 2019 को कुंभ मेले के दौरान नई दिल्ली-कानपुर-प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर चलाया गया था |आज जब इस ट्रेन नेअपने कुशल संचालन के 4 वर्ष पूरे किए तो लोगों ने धूमधाम से वंदे भारत ट्रेन का जन्मदिन मनाया | आज मंडल द्वाराप्रयागराज स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रममेंवन्दे भारत से आये हुए रेल यात्रियों का रेलवे के स्टाफ द्वारा पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया | इस दौरान वन्दे भारतट्रेन से आये हुए रेल यात्रियों के द्वाराकेक काटा गया और उपस्थित लोगों में केक का वितरण किया गया | इस अवसर पर सभी रेल यात्री काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे थे, उन्होंने वंदे भारत ट्रेन के सफर के बारे में अपने विचार वहां उपस्थित प्रेस और मीडिया के साथ साझा किये | रेल यात्रियों ने ट्रेन के अन्दर सफाई व्यवस्था , कैटरिंग तथा ट्रेन के समयपालन की सराहना की एवंइस तरह की ट्रेन चलाने के लिए भारत सरकार और रेल के स्टाफ को धन्यवाद दिया |
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सामान श्री संजय सिंह ने वन्दे भारत के विषय में बताते हुए कहा की
वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसे ट्रेन 18 भी कहा जाता है, भारतीय रेलवे द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रिक मल्टी-यूनिट, सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है। इसकी टॉप स्पीड 180 kmphहै, जबकि ऑपरेशनल स्पीड 130 kmphहै। 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे महज 52 सेकेंड का समय लगता है।
•अब तक भारतीय रेल में कुल 10 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो चुका है। ये वंदे भारत ट्रेनें राष्ट्र के 17 राज्यों के 108 जिलों को जोड़ रही हैं।
1. नई दिल्ली - वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस-2ठहराव मार्ग में (757 किमी)
2. नई दिल्ली - श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस- 3ठहराव मार्ग में(655 किमी)
3. गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस-5ठहराव मार्ग में(519 किमी)
4. नई दिल्ली-अंब अंदौरा हिमाचल प्रदेश वंदे भारत एक्सप्रेस-4ठहराव मार्ग में(412 किमी)
5. चेन्नई-मैसूरु वंदे भारत एक्सप्रेस-2ठहराव मार्ग में(504 किमी)
6. नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस-4ठहराव मार्ग में(411 किमी)
7. हावड़ा - न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस-3ठहराव मार्ग में(562 किमी)
8. सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस-4ठहराव मार्ग में(702 किमी)
9. मुंबई- सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस -4ठहराव मार्ग में(457किमी)
10-मुंबई- सांईनगर शीर्डीवंदे भारत एक्सप्रेस-3ठहराव मार्ग में(343 किमी)
•430 टन के पिछले संस्करण की तुलना में इस उन्नत वंदे भारत एक्सप्रेस का वजन 392 टन है।
•इसमें वाईफाई कंटेंट ऑन डिमांड की सुविधा भी है।
•पिछले संस्करण में जहां 24 इंच की स्क्रीन थीं, वहीं नई ट्रेन के हर डिब्बे में 32 इंच की स्कीन हैं जो यात्री सूचना और इन्फोटेनमेंट प्रदान करती हैं।
•वंदे भारत एक्सप्रेस पर्यावरण अनुकूल भी है क्योंकि इसके एसी 15 प्रतिशत ज्यादा ऊर्जा कुशल है।
•ट्रैक्शन मोटर की धूल रहित स्वच्छ एयर कूलिंग से यात्रा ज्यादा आरामदायक हो रही है।
•पहले केवल एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को ही साइड रिक्लाइनर सीट की सुविधा दी जाती थी जो इस ट्रेन में सभी वर्गों के लिए उपलब्ध करा दी गई है। एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की अतिरिक्त सुविधा है।
•वंदे भारत एक्सप्रेस के नए डिजाइन में वायु शोधन के लिए रूफ-माउंटेड पैकेज यूनिट (आरएमपीयू) में एक फोटो-कैटेलिटिक अल्ट्रावायलेट वायु शोधन प्रणाली स्थापित की गई है। सेंट्रल साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स ऑर्गनाइजेशन (सीएसआईओ), चंडीगढ़ के सुझाव अनुसार इस सिस्टम को आरएमपीयू के दोनों सिरों पर डिजाइन और स्थापित किया गया है ताकि ताजी हवा और वापसी की हवा में से आ रहे कीटाणुओं, बैक्टीरिया, वायरस आदि से हवा को फिल्टर और साफ किया जा सके।
•वंदे भारत एक्सप्रेस 2.0 बहुत बेहतरीन और विमान जैसी यात्रा का अनुभव प्रदान करती है। ये ट्रेन उन्नत अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस है जिसमें स्वदेशी रूप से विकसित ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली–‘कवच’ भी शामिल है।
*नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत*
•वर्तमान वित्त वर्ष में चार माह – मई, सितंबर, नवंबर 2022 और वर्तमान फरवरी 2023 में अपनी नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत की समयपालनता 100% रही है|
•इस दौरान ट्रेन नंबर 22436 अपने परिचालन के कुल 228 दिनों में 184 दिन तथा ट्रेन नंबर 22435 कुल 177 दिन राइट टाइम चली है|
•वर्तमान वित्त वर्ष में कोहरे के दो माह दिसंबर – जनवरीको छोड़ दें तो इसकी समय पालनता सामान्यत: 90 प्रतिशत या ऊपर ही रही है|
•इसकी ऑक्युपेसी 100% से अधिक लगभग 125% के आस पास रही है।
•वर्तमान वित्त वर्ष में ट्रेन नंबर 22436 में कुल 306902 यात्रियों और ट्रेन नंबर 22435 में 318053 यात्रियों ने यात्रा पूरी की है। यह इस ट्रेन की लोकप्रियता और स्वीकार्यता का सबसे बड़ा प्रमाण है ।
प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक सामान्य श्री संजय सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शशि भूषण, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे डॉ अमित मालवीय, स्टेशन निदेशक श्री वी के द्विवेदीतथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।