रेल प्रशासन द्वारा चैत्र नवरात्री मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु दिनांक 22.03.2023 से 01.04.2023 (11 दिन) तक निम्न गाड़ियों को विंध्याचल स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
1.गाड़ियो का अस्थाई ठहराव : -
क्र.सं. | गाड़ी सं. | गाड़ी नाम |
1 | 12141/12142 | लोकमान्यतिलक - पाटलिपुत्र एक्सप्रेस |
2 | 15646 | गुवाहाटी – लोकमान्यतिलक एक्सप्रेस |
3 | 15648 | गुवाहाटी - लोकमान्यतिलक एक्सप्रेस |
4 | 12335 | भागलपुर - लोकमान्यतिलक एक्सप्रेस |
2.श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु विंध्याचल, चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान गाड़ी सं. 13309/13310चोपन –प्रयागराज एक्सप्रेस एवं गाड़ी सं. 15073/15074/15075/15076 मे दिनांक 22.03.2023 से 01.04.2023 तक सामान्य श्रेणी- 2 डिब्बे अतिरिक्त लगाए जाएगे