रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया एलार्म चेन पुलिंग और अवैध वेंडिंग के विरुद्ध विशेष अभियान
600एलार्म चेन पुलिंग करने वाले पकड़े गएऔर वसूला गया रु 1,29,586 जुर्माना
344 अवैध वेंडरों पर भी की गई कार्यवाही
माह अगस्त में प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे श्री अमिय नन्दन सिन्हा के निर्देशन में अनावश्यक रूप से एलार्म चेन पुलिंग करने वालो के विरूद्व उत्तर मध्य रेलवे के क्षेत्रीय मुख्यालय व तीनों मण्डलों में 04 विशेष टीमों का गठन करते हुये संवेदनशील गाड़ियों का अनुरक्षण कराया गया जिनके द्वारा बिना किसी उचित कारण के चेन पुलिंग करने वालों के विरूद्व रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत निम्न् कार्यवाही की गयी-
मंडल | गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की संख्या | जुर्माना रुपये में |
प्रयागराज | 318 | 69,465 |
झाँसी | 117 | 51,186 |
आगरा | 165 | 8,935 |
कुल | 600 | 1,29,586 |
माह सितम्बर में दिनांक 04.09.2023 से दिनांक 06.09.2023 तक प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रे.सु.ब./उ.म.रे., श्री अमिय नन्दन सिन्हा के निर्देशन में अवैध वेन्डर्स के विरूद्व अभियान चलाया गया, जिसके तहत अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने वालों के विरूद्व रेलवे एक्ट की धारा 144 के तहत निम्न कार्यवाही की गयी-
दिनांक | प्रयागराज | आगरा | झांसी | कुल पकड़े गए वेण्डर्स की संख्या |
04.09.2023 | 38 | 33 | 07 | 78 |
05.09.2023 | 38 | 21 | 51 | 110 |
06.09.2023 | 57 | 61 | 38 | 156 |
कुल संख्या | 133 | 115 | 96 | 344 |