उत्तर मध्य रेलवे
जनसम्पर्क कार्यालय
उत्तर मध्य रेलवे
प्रयागराज
पत्रांक:11पीआर/06/2019प्रेस विज्ञप्तिदिनांक: 17.06.2019
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, सूबेदारगंज में दिनांक 17.06.19 को वर्ष 2018-19 के दौरान निर्माण संगठन के सिविल, विद्युत, सिग्नल व दूर संचार, लेखा विभाग, कार्मिक विभाग, परिचालन विभाग में कार्यरत उत्त्कृष्ट कार्य करने वाले 02 अधिकारियों तथा 91 कर्मचारियों को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण, श्री मुकेश गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह में सम्मानित किए गए पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में उत्तर मध्य रेलवे के निर्माण संगठन के इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा एवं अलीगढ़ के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्री नरेन्द्र कुमार, मुख्य इंजीनियर/निर्माण/उत्तर ने श्री मुकेश गर्ग मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण, को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण ने उत्तर मध्य रेलवे में वर्ष 2018-19 के दौरान निर्माण संगठन द्वारा किए गए कार्यों का संक्षिप्त ब्यौरा देते हुए उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने इसके लिए निर्माण संगठन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी तथा आने वाली चुनौतियों का सामना एवं निर्धारित लक्ष्यों को मानकों के अनुसार समय से पूर्ण करने एवं पर्यावरण के प्रति सभी रेल कर्मियों को संवेदनशीलता बरतते हुए पर्यावरण सुधारने हेतु सार्थक प्रयास के लिए आवाहन किया।तत्पश्चात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण ने संबोधित करते हुए पुरस्कार के लिए चुने गए अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
समारोह में श्री नरेन्द्र कुमार मुख्य इंजीनियर/निर्माण/उत्तर, श्री आशुतोष मुख्य इंजीनियर/निर्माण/मध्य, श्री राजीव श्रीवास्तव मुख्य इंजीनियर/निर्माण/पश्चिम, श्री आर.के.श्रीवास्तव प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर/निर्माण, श्री चन्दन वर्मा मुख्य वित्त सलाहकार एवं लेखा अधिकारी, श्री डी.के.सिन्हा मुख्य सिग्नल एवं दूर संचार अभियन्ता/निर्माण सहित निर्माण संगठन के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन श्री एच.एन. चौधरी, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/निर्माण द्वारा किया गया।