आज दिनांक 05.01.2023 को माघ मेला के प्रथम स्नान से एक दिन पूर्व श्री रविन्द्र वर्मा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल/उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज द्वारा माघ मेला बन्दोबस्त में बाहर से आये रेलवे सुरक्षा बल/रेलवे सुरक्षा विशेष बल के अधिकारियों एवं बल सदस्यो को प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड प्रवेश द्वार सं.01 के पास स्थित यात्री आश्रय स्थल सं. 01 में माघ मेला बन्दोबस्त ड्यूटी हेतु उपस्थित हुये। उनके द्वारा स्वागत करते हुये उन्हें ड्यूटी से सम्बन्धित तथा आने जाने वाले यात्रियों व श्रद्वालुओं के साथ सेवा की भावना से उनकी सहायता करने सम्बन्धी दिशा निर्देश समस्त बल सदस्यों को दिया गया। उनके द्वारा बाहर से आये हुये बल सदस्यों को ठहरने के स्थान तथा अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करते हुये विस्तृत जानकारी ली गई एवं आवश्यक हिदायतें दी गई। सी.सी.टी.वी.वॉच टावर कन्ट्रोल रूम व अन्य स्थानों का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल/उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त/प्रयागराज व अन्य अधिकारीगण,निरीक्षकगण तथा बन्दोबस्त ड्यूटी हेतु आये हुये बल सदस्य उपस्थित रहे।