Screen Reader Access Skip to Main Content Font Size   Increase Font size Normal Font Decrease Font size
Indian Railway main logo
खोज :
Find us on Facebook   Find us on Twitter Find us on Youtube View Content in English
National Emblem of India

हमारे बारे मे

भारतीय रेलवे कार्मिक

समाचार एवं भर्ती

निविदाओं और अधिसूचनाएं

प्रदायक सूचना

जनता सेवा

हमसे संपर्क करें

 
Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
01-10-2021

उत्‍तरमध्‍य रेलवे

जनसम्‍पर्क कार्यालय

                   उत्‍तरमध्‍य रेलवे,प्रयागराज

पत्रांक11पीआर/09/2021                                             प्रेस विज्ञप्ति                                               दिनांक:24.09.2021

केंद्रीय रेल चिकित्सालय प्रयागराज में की गई जटिल सर्जरी।

4 वर्ष की बच्ची को मिली उसकी मुस्कान वापस

केंद्रीय रेल चिकित्सालय प्रयागराज के सर्जरी विभाग ने पुनः चिकित्सा निदेशक डा. रुपा कपिल के नेतृत्व मे एक अत्यंत जटिल एवं गंभीर आपरेशन किया गया I दो साल के उम्र में ही वैष्णवी कुशवाहा पुत्री श्री विवेक कुमार कुशवाहा, माली/प्रयागराजकी बायेंहाथ की कोहनी जलने के कारण बहुत बड़ा मांस का टुकड़ा(Keloid) बन जाने के कारण हाथ मुड़नहीं रहा था|यह टुकड़ा हाथ के रक्त धमीनियों और नर्व तंत्रिकाओं के करीब था जिसके कारण निकट भविष्य मे Keloid की कारण धमनियां सिकुड़सकती थी और हाथ की संवेदानायें जा सकती थी और इससे पूरा हाथ खराब हो सकता था और काटने के अलावा कोई चारा नहीं बचता।

इसका सफलतापूवर्क आपरेशन दिनांक 10.09.2021 को केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज में डा. संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा किया गयाI इस आपरेशन के दौरान डा. मो. उसैद,डा. एस.एस. यादव, मेट्रन रुथ सिंह, नर्सिंग अधीक्षक श्री मती मंजू देवी सोनकर, ओ.टी.ए. घनश्याम शुक्ला एव राजीव कुमार पटेल का योगदान रहा I

दिनाक ‌‌‌17.09.2021 को टाका कटने के बाद वैष्णवी कुशवाहा (उम्र 04 साल)पुत्री श्री विवेक कुमार कुशवाहा माली/प्रयागराजके चेहरे पर पहले वाली मुस्कान लौट गयी I आज दिनांक 24.09.2021 को अंतिम ड्रेसींग की गई I इससे पहले डा. संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने कोरोना काल में 125 मेजर एवं 567 माइनर आपरेशन करके पहले ही पूरे भारतीय रेल में सर्जरी का रिकार्ड स्थापित कर चुके हैंI

 





  प्रशासनिक लॉगिन | साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.