उत्तर मध्य रेलवे
परिचय%
उत्तर मध्य रेलवे अपने वर्तमान स्वरूप में 01 अप्रैल 2003 से अस्तीत्व में आया। वर्तमान नेटवर्क उत्तर रेलवे मध्य भारत के विस्तृत क्षेत्रों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा प्रदेशों में फैला हुआ है।
उत्तर मध्य रेलवे भौगोलिक रूप से रेलवे नेटवर्क का हृदय है जो उत्तर में गाजियाबद (छोड़कर) दक्षिण तक फैला हुआ है। इसका नेटवर्क उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा के हिस्सों में फैला हुआ हैं गाजियाबाद से मुगलसराय तक का रूट स्वर्णिम चतुर्भुज का हिस्सा है। उत्तर मध्य रेलवे के पास 202 मुख्य लाइन स्टेशन व 221 ब्रान्च लाइन स्टेशन हैं। इसका मुख्यालय प्रयागराज में स्थित है जहाँ से सभी दिशाओं जैसे :- पूर्व से उत्तर व उत्तर से पूर्व प्रतिदिन 29 जोड़ी मेल/एक्स. रेलगाड़ियां, पश्चिम/दक्षिण से उत्तर व उत्तर से पश्चिम/दक्षिण प्रतिदिन 37 जोड़ी रेलगाड़ियां, पश्चिम/दक्षिण व दक्षिण पश्चिम पूर्व प्रतिदिन 25 जोड़ी मेल/एक्स. रेलगाड़ियां तथा पूर्व से पश्चिम व पश्चिम से पूर्व प्रतिदिन 12 जोड़ी मेल/एक्स. रेलगाड़ियों का संचालन होता है जो एक चतुर्भुज का निर्माण करती हैं।
भारत की हृदय भूमि की सेवा उत्तर मध्य रेलवे का मुख्यालय प्रयागराज में स्थित है जिसमें निम्नांकित मण्डल सम्मिलित हैं।
1. प्रयागराज मण्डल
2. झाँसी मण्डल।
3. आगरा मण्डल
इसके अतिरिक्त उत्तर मध्य रेलवे एक नजर में :
कारखाना | झाँसी, सिथौली व आई.आर.पी.एम.यू., दिल्ली। |
रूट कि.मी | 3080.045 |
रूट कि.मी. विद्युतीकरण | 1426.92 |
स्टेशन | 367 |
मालगाड़ी प्रतिदिन | 202 |
यात्री वाहक गाड़ी प्रतिदिन | 485 |
यात्री टिकट आरक्षण केन्द्र | 47 |
एस.पी.टी.एम. | 21 केन्द्र, 16 स्थानों पर |
अनारक्षिण टिकट प्रणाली | 08, 3 स्थानों पर (प्रयागराज, कानपुर एवं झाँसी) |
राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली | 09 |
यात्री आमदनी प्रतिदिन | 1.8 करोड़ |
यात्रियों की संख्या प्रतिदिन | 3.47 लाख |
विद्युत लोकोशेड | कानपुर, झाँसी |
डीजल लोकोशेड | झाँसी, आगरा |
लेवल क्रासिंग | 1684 |
मानव युक्त | 1011 |
मानव रहित | 653 |
पावर हाऊस | दादरी, हरदुआगंज, पनकी व परीछा |
कन्टेनर डिपों | कानपुर, दादरी, आगराव ग्वालियर |
दिनांक 31/05/2015 तक उत्तर मध्य रेलवे मे कार्यरत कुल कर्मचारियों की संख्या 67,769 है।