ई-टिकट और आई- टिकट
i)ई-टिकट:- आई.आर.सी.टी.सी.वेबसाईट वाया इंटरनेट के द्वारा टिकट बुक किये जाते हैं | सेवा
प्रभार का जमा प्रति टिकट निम्न है:-
सिटिंग / शयनयान श्रेणी | ए.सी.वर्ग प्रभार |
रु.17.70 प्रति टिकट | रु. 35.40 प्रति टिकट |
ii)पहचान पत्र निम्न में से कोई भी हो सकता है :- a.पैन कार्ड b.पासपोर्ट c.ड्राइविंग लाइसेंस d.चुनाव पहचान-पत्र e.क्रेडिट कार्ड फोटो के साथ f.फोटो आई कार्ड सरकारी कार्यालय द्वारा निर्गत g.छात्रों का आई कार्ड निबंधित स्कूल, कॉलेज द्वारा निर्गत h.राष्ट्रीयकृत बैंक द्वारा निर्गत बैंक पास बुक फोटोयुक्त i.राष्ट्रीयकृत बैंक द्वारा निर्गत क्रेडिट कार्ड लेमिनेटेड फोटो युक्त j.आधार कार्ड
iii)उपयोगकर्त्ता इंटरनेट टिकट अथवा ई.टिकट के लिए मांगदे सकता है | उपयोगकर्त्ता को ई-टिकट हेतु आई कार्डका नंबर अंकित करना होगा |
iv)उपयोगकर्त्ता इलेक्ट्रॉनिक आरक्षण स्लिप A-4 के साइज पेपर पर छाप सकते हैं |
v)समूह में आई कार्ड पर बुक किया जा सकता है और जिसके आई कार्ड पर बुकिंग हुई है उसे अवश्य यात्रा करनी चाहिए |
vi)एक पी.एन.आर.जिस पर सभी यात्री चार्ट बनने के बद यदि प्रतीक्षा सूची में यात्रा करते हुए पाये गये तो बिना टिकट यात्री माने जायेंगे |यदि किसी पीएन.आर.पर कुछ यात्री कन्फर्म है व कुछ आर.ए.सी. एवं कुछ यात्री प्रतीक्षा सूची में है उन लोगों का नाम आरक्षण चार्ट पर उपलब्ध रहेगा |
ई-टिकटिंग स्कीम के अंतर्गत ई.आर.एस.की कापी
पी.एन.आर.नं. | ट्रेन नं. एवं नाम |
दिनांक | क्लास |
दिनांक एवं बुकिंग का समय: | |
कहॉ से | कहॉ तक |
कोच नं. | दूरी |
बर्थ / सीट सं. | यात्रियों की संख्या |
आरक्षण की स्थिति | व्यस्क |
किराया | प्रस्थान समय |
यात्रियों का विवरण
क्र.सं | नाम | आय | लिंग |
1 | | | |
2 | | | |
3 | | | |
4 | | | |
5 | | | |
6 | | | |
यात्री जिसे निम्न पहचान-पत्र रखना है:-
पहचान पत्र जो साथ में रखा जाये:-
प्रकार | |
संख्या | |
जारी करने वाले अधिकारी | |
·यात्री जिसने ई.आर.एस.ली है और उनका नाम चार्ट में है तो कोई दूसरे टिकिट की आवश्यकता नही है |
·यदि यात्री के पास ई.आर.एस.के साथ परिचय-पत्र रखना आवश्यक है यदि परिचय-पत्र नहीं है तो उसे बिना टिकट यात्री माने जायेंगे |
·रिजर्वेशन चार्ट पर ई-टिकिटिंग के तहत बुक किए गए यात्री हेतु एक विशेष चिन्ह होगा |
(चिन्ह ^ यात्री के नाम के साथ लगा होगा)
·यदि यात्री ई.आर.एस.स्लीप या मोबाइल पर आरक्षण का संदेश (एम.आर.एम.) नहीं लिया है तथा उनका नाम आरक्षण चार्ट में है तो 50 रु. प्रति ई.आर.एस. चार्ज की जायेगी तथा इसके बदले में अतिरिक्त किराया टिकिट दी जायेगी |
·यदि यात्री का नाम आरक्षण चार्ट में नहीं है तो यात्री को ट्रेन में यात्रा नहीं करनी चाहिए नहीं तो बिना टिकिट यात्री के रुप में चार्ज किया जायेगा |
·गन्तव्य स्टेशन पर गेट से निकलने पर यात्री अपनी ई.आर.एस.स्लिप, अतिरिक्त किराया टिकिट और परिचय पत्र टिकिट संग्राहक को दिखायेगा |
टिकिट का रद्दीकरण एवं ई.टिकिट पर धन वापसी
ई.टिकिट कभी भी सामान्य काउन्टर से रद्द नहीं कराया जा सकता | यात्री को आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट जो कि डब्लू डब्लू डब्लू.आईआरसीटीसी.कॉम पर जाकर रद्द करेंगे | इलेक्ट्रानिक टिकिट का रेलवे काउन्टर पर कोई रद्दीकरण नहीं होगा | आरक्षणचार्ट बनने के पहले उपभोक्ता आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर जाकर टिकिट को रद्द करेंगे उसके बाद रद्दीकरण की वापसी आईआरसीटीसी के द्वारा प्राप्त होगा |
कन्फर्म आरक्षण पर यात्री के नाम में परिवर्तन
एक बर्थ जो जिस व्यक्ति के नाम आरक्षित है उसे दूसरा व्यक्ति उपयोग नहीं ला सकता है तथा उसे दूसरे को दिया भी नहीं जा सकेगा |
परंतु निम्न परिस्थिति में नामित स्टेशनों के आरक्षण पर्यवेक्षकको निम्न परिस्थिति में यात्री के नाम में परिवर्तन किया जा सकता है |
1.जहॉ यात्री सरकारी सेवक है और उचित अधिकारी द्वारा लिखित में चौबीस घंटे के प्रस्थान से पहले एक सरकारी सेवक के नाम का परिवर्तन दूसरे सरकारी सेवक के नाम सरकारी कार्य हेतु किया जा सकता है |
2.जब यात्री चौबीस घंटे गाड़ी के प्रस्थान के पूर्व सूचित करता है कि उनके नाम के बदले उनके परिवार यानी माता, पिता, भाई, बहन, पुत्र, पुत्री एवं पति और पत्नी के नाम बदला जा सकता है |
3.यदि यात्री किसी मान्यता प्रप्त संस्था के प्रमुख द्वारा गाड़ी के वास्तविक छूटने के 48 घंटे पह्ले लिखित आवेदन करते हैं कि एक छात्र से दूसरे छात्र के नाम परिवर्तन कराते है तो वह मान्य होगा |
4.यदि यात्री किसी शादी पार्टी के सदस्य हैं और उनके प्रमुख द्वारा गाड़ी के वास्तविक छूटने के 48 घंटे पहले किसी सदस्य के नाम में परिवर्तन कराते हैं तो वह भी मान्य होगी |
इस प्रकार के परिवर्तन एक ही बार मान्य है एवं आईटॅम सं.3 एवं 4 में केवल कुल यात्री के 10% नाम ही परिवर्तन होगी |
इटरनेट पर आई.आर.सी.टी.सी.के द्वारा आरक्षण
1.इटरनेट प्र आरक्षण आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.ircrc.gov.in के द्वारा उनसे आरक्षण किया जा सकता है |
2.इटरनेट टिकिटिंग – उस प्रणाली पर कोई भी यात्री आईआरसीटीसी के वेबसाईट पर 05.00 बजे से 23.30 बजे तक प्रति दिन किसी भी ट्रेन का किसी भी श्रेणी में आरक्षण करा सकता है | इस प्रकार का टिकिट आईआरसीटीसी के स्टेशनरी पर कुछ बड़े शहरों में बुक किये जा सकते हैं | इस प्रकार के टिकिट कोरियर के द्वारा यात्री के घर पर भेजे जाते हैं |रियायती टिकिट वरिष्ठ नागरिकोंको छोड़कर इटरनेट बुकिंग पर जारी नहीं की जा सकती है |
3.यदि टिकिट रद्दीकरण हेतु प्रस्तुत की जाती है एवं सिस्टम से जब टिकिट रद्दीकरण नहीं हो पाता है तब टिकिट जमा रसीद जारी की जाती है एवं वापसी आदेश आईआरसीटीसी के पक्ष में जारी की जाती है एवं वह ग्राहक के खाते में रकम को भेज देता है |