स्टेशनों पर जन सुविधाएं
प्लेटफार्म टिकट
(क)नियमानुसार केवल यात्रा टिकटधारी यात्रियों को ही प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति है। कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों सीमित संख्या में गैर यात्रियों को प्लेटफार्म टिकट खरीदकर प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति दी जा सकती है। किंतु यह प्लेटफार्म पर स्थान उपलब्ध होने पर निर्भर है।
(ख)प्लेटफार्म टिकट का मूल्य 3/- रुपए है और यह जारी करने से दो घंटे के लिए वैध रहता है। अप्रयुक्त टिकट पर कोई रकम वापस नहीं होगी।
(ग)यदि कोई यात्री समय की कमी के कारण यात्रा टिकट लेने में असमर्थ है किंतु रेल द्वारा यात्रा करना चाहता है तो उसे प्लेटफार्म टिकट खरीद लेना चाहिए और गार्ड प्रमाण पत्र जारी करने के लिए उसे गार्ड से संपर्क करना चाहिए, जिससे यात्रा जुर्माना अदा किए बिना मार्ग में यात्रा टिकट जारी करने की कार्रवाई की जा सके।
जो वास्तविक यात्री नहीं हैं उन्हें रेलवे परिसर से हटाना
रेलवे प्रशासन यदि आवश्यक समझे तो ऐस व्यक्तियों को जो वास्तविक यात्री नहीं हैं या जिनका रेलवे से कोई संबंध नहीं है और कोई व्यक्ति जो किसी गाड़ी द्वारा किसी स्टेशन पर पहुँचता है जबकि उसका रेलवे से कोई संबंध न हो, वह यदि परिसर छोड़ने से मना करता है तो ऐसे व्यक्ति को रेलवे परिसर या रेलवे परिसर के किसी हिस्से से हटा सकता है।
राजनीतिक बैठकें आयोजित करना
रेलवे परिसर के किसी हिस्से में राजनीतिक बैठकों के आयोजन की मनाही है।
प्रतीक्षालय
स्टेशनों पर स्थित विश्रामालय गाड़ी से पहुँचे या गाड़ी की प्रतीक्षा करने वाले केवल वास्तविक यात्रियों के लिए अल्प समय के लिए है। जो यात्री रात में किसी गाड़ी से पहुँचते हैं वे सुबह होने तक प्रतीक्षालय में रह सकते हैं। इसी प्रकार रात की गाड़ी से जाने वाले यात्री गाड़ी के प्रस्थान तक प्रतीक्षालय में रह सकते हैं।
कुछ प्रतीक्षालय केवल महिला यात्रियों के लिए आरक्षित हैं।
अमानती सामानघर एवं लॉकर
यात्री अमानती सामानघर में अपना सामान अधिकतम एक माह की अवधि के लिए निम्नलिखित प्रभार के भुगतान करने पर रख सकते हैं :-
क्र.सं. | अवधि | अमानती सामानघर | लॉकर |
1. | पहले 24 घंटे या इसके किसी हिस्से के लिए | 10/- रुपए प्रति नग | 15/- रुपए प्रति नग |
2. | अगले 24 घंटे या इसके किसी हिस्से के लिए | 12/- रुपए प्रति नग | 20/- रुपए प्रति नग |
3. | बाद के 24 घंटे या इसके किसी हिस्से के लिए | 15/- रुपए प्रति नग | 25/- रुपए प्रति नग |
अमानती सामानघर में केवल उन्हीं सामानों को स्वीकार किया जाएगा जो उचित रूप से पैक किए गए हों। अमानती सामानघर में लंबे समय से अर्थात् एक माह से अधिक समय से रखे सामान को लावारिश सामान मान लिया जाएगा।
विश्रामालय
विश्रामालय : उत्तर मध्य रेलवे के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्रियों की अन्य सुविधा के रूप में वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित कमरों और डारमेटरी की सुविधा उपलब्ध है। यात्री पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर निर्धारित प्रभार का भुगतान कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यात्रियों के लिए यह अस्थायी आवास सुविधा है। विश्रामालय और डारमेटरी का लाभ केवल वही यात्री उठा सकता है जिसके पास आने/जाने का वैध टिकट हो।
इससे संबंधित आवेदन पत्र स्टेशन मास्टर/विश्रामालय/डारमेटरी के प्रभारी मेट्रन के पास उपलब्ध रहते हैं। आपको पूर्ण भरे हुए आवेदन पत्र के साथ अपनी यात्रा टिकट भी संलग्न करना होगा।
स्टेशन मास्टर/मेट्रन द्वारा कमरों/बिस्तरों की उपलब्धता के आधार पर आवंटन किया जाएगा। कमरों/बिस्तरों के आवंटन के पहले टिकटधारी की टिकट की जाँच की जाएगी। कमरे की चाबी मिलने या डारमेटरी में बिस्तर का आवंटन होने के बाद आपको निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
सामान्यतया विश्रामालय 24 घंटे की अवधि के लिए आरक्षित होते हैं। कुछ स्टेशनों पर इन्हें 12 घंटे के लिए भी बुक किया जा सकता है।विश्रामालय की बुकिंग उसी स्टेशनपर की जाती है जिस स्टेशन पर विश्रामालय स्थित है। यदि विश्रामालय को एक दिन से अधिक समय के लिए बुक किया जाता है तो इसके लिए प्रत्येक अतिरिक्त दिनों के लिए 25% अतिरिक्त प्रभार देना होगा। सामान्यतया विश्रामालय दो दिनों से अधिक अवधिके लिए बुक नहीं किया जाता है।
(क)यदि अतिरिक्त यात्रियों को सिंगल/डबल/ट्रिपल बेड या वातानुकूलित कमरे में स्थान दिया जाता है तो अतिरिक्त यात्री से लिया जाने वाला चार्ज अदा की गई राशि का आधा होगा। उदाहरण के लिए यदि डबल बेड वाले कमरे का किराया 400/- रुपए है तो प्रत्येक अतिरिक्त यात्री से आधा किराया वसूल किया जाएगा अर्थात् 200/- रुपए का आधा यानि 100/- रुपए। इसी प्रकार यदि ट्रिपल बेड रूम का किराया 600/- रुपए है तो अतिरिक्त यात्री से 100/- रुपए का किराया वसूल किया जाएगा।
(ख)12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों से भी इसी तरह का किराया वसूल किया जाएगा।
(ग)अतिरिक्त यात्रियों को कमरे में प्रदान की गई सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्थान दिया जा सकता है क्योंकि उन्हें अतिरिक्त बेड दिया जाना संभव नहीं हो सकता। तथापि जिन अतिरिक्त यात्रियों को स्थान दिया गया है उन्हें तकिया, चादर, कंबल, तौलिया, साबून आदि दिया जा सकता है।
(घ)सिंगल रूम में दो यात्रियों, डबल बेड रूम में 4 और ट्रिपल बेड रूम में अधिकतम पाँच यात्रियों को स्थान दिया जाना चाहिए।
विभिन्न स्टेशनों पर उपलब्ध विश्रामालयों का विवरण नीचे दिया गया है :-
उत्तर मध्य रेलवे पर स्थित विश्रामालय :-
स्टेशन का नाम | विश्रामालयों का विवरण | दर (रुपए) | स्टेशन का नाम | विश्रामालयों का विवरण | दर (रुपए) |
आगरा कैंट | वातानुकूलित | 600/- | कानपुर सेंट्रल | ए.सी. डीलक्स | 500/- |
गैर वातानुकूलित | 350/- | वातानुकूलित | 350/- |
एसी डारमेटरी | 200/- | गैर वातानुकूलित | 200/- |
नान-एसी डारमेटरी | 90/- | डारमेटरी | 75/- |
आगरा फोर्ट | वातानुकूलित | 350/- | ललितपुर | गैर वातानुकूलित | 100/- |
गैर वातानुकूलित | 250/- |
डारमेटरी | 75/- |
अलीगढ़ जं. | वातानुकूलित | 200/- | महोबा | गैर वातानुकूलित | 80/- |
गैर वातानुकूलित | 100/- | डारमेटरी | 40/- |
इलाहाबाद | ए.सी. डीलक्स | 500/- | मथुरा जं. | वातानुकूलित | 400/- |
वातानुकूलित | 375/- | गैर वातानुकूलित | 180/- |
गैर वातानुकूलित | 200/- | डारमेटरी | 60/- |
एसी डारमेटरी | 200/- |
बांदा | गैर वातानुकूलित | 125/- | मिर्जापुर | गैर वातानुकूलित | 100/- |
चित्रकूट धाम कर्वी | गैर वातानुकूलित | 100/- | मुरैना | गैर वातानुकूलित | 100/- |
डारमेटरी | 40/- |
फतेहपुर | गैर वातानुकूलित | 100/- | उरई | गैर वातानुकूलित | 100/- |
फिरोजाबाद | गैर वातानुकूलित | 100/- | पुखरायां | डारमेटरी | 40/- |
ग्वालियर | वातानुकूलित | 400/- | सोनागिर | गैर वातानुकूलित | 100/- |
गैर वातानुकूलित | 250/- |
डारमेटरी | 80/- |
हरपालपुर | गैर वातानुकूलित | 60/- | टूण्डला | गैर वातानुकूलित | 100/- |
झांसी | वातानुकूलित | 400/- | विंध्याचल | गैर वातानुकूलित | 100/- |
गैर वातानुकूलित | 250/- | डारमेटरी | 30/- |
डारमेटरी | 80/- |