उत्तर मध्य रेलवे
North Central Railway
बिजली विभाग
Electrical Department
बिजली इंजन:
विद्युत लोको शेड
उत्तर मध्य रेलवे में दो विद्युत लोको शेड हैं।
विद्युत लोको शेड,कानपुर:
बिजली लोको शेड, कानपुर मुगलसराय-कानपुर खंड में विद्युतिकरण के साथ 1965 में स्थापित किया गया था। लोको शेड कानपुर को यात्री सेवाओं के लिए 11 डब्ल्यू.ए.एम-1 इंजनों की एक अल्प आयोजन के साथ कार्य करना आरंभ किया गया था।
वर्तमान में कानपुर, बिजली लोको शेड के बिजली इंजनो की संख्या 204 है। (डब्ल्यू.ए.पी.4-48 नं0, डब्ल्यू.ए.जी.7- 153 नं0 तथा डब्ल्यू.ए.एम.4- 3 नं0.)
बिजली लोको शेड, कानपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है और यहाँ पर किये गये कार्य पुरे भारतीय रेल के इतिहास में बिजली लोको शेड, कानपुर को एक अग्रणी शेड के रूप में स्थापित करते है। वर्तमान में बिजली लोको शेड, कानपुर में प्रशासनिक अधिकारी, पर्यवेक्षको एवं कर्मचारियों के अथक प्रयासों से 204 बिजली इंजनो का रखरखाव एवं अनुरक्षण कुशलता पूर्वक किया जा रहा है।
वर्ष 2015-16 को बिजली लोको शेड, कानपुर अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है एवं नये अध्याय के तत्पर है।
विद्युत लोको शेड,झांसी:
विद्युत लोको शेड, झाँसी 100 लोको की क्षमता के अनुरूप के वर्ष में स्थापित हुआ था | इसकी प्रारम्भिक होल्डिंग 17 लोको थी| वर्तमान में शेड की होल्डिंग 207 लोको है, जिसमें ड्ब्लू. ए.जी. -7 के 90 लोको (45बी.एच.ई.एल.+ 45 सी.एल.ड्ब्लू) और ड्ब्लू. ए.जी. -5 के 117 लोको (74 बी.एच.ई.एल.+ 43 सी.एल.ड्ब्लू ) हैं | बी.एच.ई.एल. द्वारा निर्मित 45 नये ड्ब्लू ए. जी-7 लोको एवं सी.एल.ड्ब्लू द्वारा निर्मित 9 नये ड़्ब्लू. ए.जी. लोको शामिल हैं | इन नये लोको मे कुछ विशेष विशिष्टतायें है | जैसे ड्राइवर डेस्क मे एफ.आर.पी. केविनित सहित क्रू फ्रैडली कैब, एयर कंडीशनर व स्टिक पाइप मास्टर कंट्रोलर लगे है |
विद्युत लोको शेड, झाँसी भारतीय रेल मे प्रथम लोको शेड था, जिससे तीन प्रतिष्ठित अंर्तराष्ट्रीय मानाक जैसे आई.एस.ओ. 14001-2004, ओ.एच.एस.ए.एस. 18001-2007 व आई.एस.ओ. 9001-2008 को एक साथ प्राप्त किया |