परिचय
भारतीय रेल में संरक्षा संगठन, कुंजरू और सीकरी कमेटी की गंभीर रेल दुर्घटनाओं की जाँच रिपोर्ट की सिफारिशों के आधार पर स्थापित किया गया। प्रारंभ में संरक्षा संगठन, परिचालन विभाग की एक शाखा के रूप में कार्य करता था। जस्टिस खन्ना कमेटी (रेल संरक्षा समीक्षा समिति) की सिफारिशों के आधार पर गाड़ी परिचालन में संरक्षा से संबंधित सभी विभागों अर्थात परिचालन, इंजीनियरी, यांत्रिक, बिजली एवं सिगनल एवं दूर संचार विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती करते हुए एक वृहद संरक्षा विभाग का गठन किया गया।
संगठन
मुख्य संरक्षा अधिकारी, संरक्षा विभाग के प्रमुख होते हैं, उनकी सहायता के लिए संरक्षा से संबंधित अन्य विभागों के अधिकारी एवं पर्यवेक्षकीय कर्मचारी पदस्थ होते हैं। मंडलों में, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी संरक्षा विभाग के प्रमुख होते हैं, उनकी सहायता के लिए सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी एवं पर्यवेक्षकीय कर्मचारी होते हैं।
भारतीय रेल के संगठनात्मक ढांचे के तीनों स्तरों पर अर्थात रेलवे बोर्ड, क्षेत्रीय रेलवे और मंडलों में संरक्षा संगठन कार्य कर रहा है। रेलवे बोर्ड स्तर पर संरक्षा निदेशालय के प्रमुख, सलाहकार होते हैं उनकी सहायता के लिए विभिन्न विभागों से निदेशक, अन्य अधिकारी एवं निरीक्षक पदस्थ होते हैं। क्षेत्रीय स्तर पर संरक्षा विभाग के प्रमुख, मुख्य संरक्षा अधिकारी होते हैं संरक्षा से संबंधित अन्य विभागों से अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उनकी सहायता के लिए पदस्थ होते हैं। मंडल स्तर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी प्रमुख होते हैं। एक सहायक अधिकारी सभी मंडलों में उपलब्ध रहता है। सभी संबंधित विभागों के पर्यवेक्षकीय स्तर के कर्मचारी मंडल स्तर पर सहायता प्रदान करने के लिए उपलब्ध रहते हैं।
संरक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्य निम्नलिखित हैं
संरक्षा से संबंधित सभी मुददों को सुग्राही बनाना ।
सभी संरक्षा मामलों का निरीक्षण करना।
संरक्षा संबंधी कमियों एवं दोषों की पहचान करना।
संबंधित विभागों को समर्थ बनाना।
संरक्षा विभाग द्वारा निम्नलिखित कार्य किए जाते हैं
सभी स्तरों पर सामान्य तथा अचानक निरीक्षणों तथा सुपर चेक के माध्यम से रेल कर्मचारियों की संरक्षा के प्रति जागरूकता/सजगता का परीक्षण किया जाता है। गाड़ी संचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के नियमों एवं प्रक्रियाओं की उपलब्धता एवं पर्याप्तता तथा विभिन्न स्तरों पर कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे नियमों के अनुपालन संबंधी जाँच भी इसमें शामिल है।
दुर्घटनाओं की रिपोर्टिंग, दुर्घटना की जाँच करना, दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण करना और निवारक कार्रवाई की संस्तुति करना ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
रेलों पर अनहोनी घटनाओं के संबंध में प्रभावी कार्रवाई करने के लिए आपदा प्रबंधन तंत्र की निगरानी और आपदा प्रबंधन गतिविधियों में राज्य सरकार तथा अन्य एजेंसियों से समन्वय करना।
रेल डिब्बों और समपार फाटकों पर संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आम जनता में जागरूकता उत्पन्न करना, और
बुलेटिनों, पत्रिकाओं, पोस्टरों, कैलेंडरों आदि के प्रकाशन के माध्यम से कर्मचारियों के बीच संरक्षा के प्रति जागरुकता उत्पन्न करना।
दुर्घटना अथवा अनहोनी घटना को रोकने वाले कर्मचारियों को नकद पुरस्कार एवं अन्ययोजनाओं के जरिए प्रोत्साहित करना।
रेलवे संरक्षा समीक्षा समिति, आपदा प्रबंधन पर उच्च स्तरीय समिति तथा गाड़ी दुर्घटनाओं में जाँच के परिणामस्वरूप रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा की गई सिफारिशों को कार्यान्वित कराना।
भारतीय रेल कार्पोरेट संरक्षा योजना- 2003-2013 में वर्णित उद्देश्यों और लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए संरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यों और गतिविधियों की प्रगति पर निगरानी रखना।
रेल संरक्षा लक्ष्य को पूरा करने के लिए संरक्षा अधिकारियों द्वारा निम्नलिखित कार्य निष्पादित किए जाते हैं :
मुख्य संरक्षा अधिकारी संरक्षा विभाग का प्रमुख होते हैं। मुख्य संरक्षा अधिकारी अपने निरीक्षणों, निरीक्षणों के पर्यवेक्षण, संरक्षा निरीक्षण और अन्य जाँचों के जरिए संरक्षा के संबंध में रेल परिचालन संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हैं। इनके द्वारा सभी समीक्षाओं का विश्लेषण किया जाता है और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की जाने वाली कार्रवाई का भी सुझाव दिया जाता है।
महाप्रबंधक, रेलवे बोर्ड और रेल संरक्षा आयुक्त को दुर्घटना की सूचना देना।
दुर्घटना आंकडों का संकलन और उनका विश्लेषण करना।
दुर्घटना जाँच के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त की सहायता करना।
दुर्घटना जाँचों की निगरानी और संस्तुतियों का अनुपालन कराना तथा दुर्घटना जाँचों से संबंधित मामलों की
अनुशासनात्मक कार्रवाई और अधिरोपित दंड की उपयुक्तता सुनिश्चित करना।
गाड़ियों के संचालन और अनुरक्षण में संरक्षित पद्धति अपनाने के संबंध में सभी विभागों से संपर्क करना और इन क्षेत्रों में पाई गई कमियों और समस्याओं के बारे में महाप्रबंधक को अवगत कराना।
रेल संरक्षा आयुक्त की निरीक्षण रिपोर्ट पर अनुवर्ती कार्रवाई करना।
संरक्षा की दृष्टि से गाड़ी सेवाओं के परिचालन एवं अनुरक्षण से संबंधित सभी क्षेत्रों में विशेष जाँच (सुपर चेक) करना।
समपार फाटकों पर संरक्षा सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार से समन्वय स्थापित करना तथा संरक्षा परिपत्रों, बुलेटिनों और पोस्टरों को तैयार कराना और उन्हें परिपत्रित कराना और संरक्षा से संबंधित मुद्दों को समाचार पत्रों में प्रकाशित कराना।
संरक्षा अभियान चलाने का आदेश देना और समन्वय करना।
रेलवे के बाहर की एजेंसियों के साथ पारस्परिक संपर्क बनाए रखने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन कार्यों के संबंध में समन्वय स्थापित करना।
कार्पोरेट संरक्षा योजना को लागू करना और क्षेत्रीय संरक्षा कार्य योजना का अनुपालन कराना।
समन्वय और उत्तर मध्य रेलवे में संरक्षा समीक्षा करना तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्तर के अधिकारियों के साथ अन्य क्षेत्रीय रेल में अंतर रेलवे संयुक्त संरक्षा निरीक्षण करना।
संरक्षा से संबंधित कार्यों की प्रगति पर निगरानी रखना।
परिसंपत्तियों की विश्वसनीयता और उपस्कर विफलताओं (सिविल इंजीनियरी मदों) पर निगरानी रखना।
कार्यों के निष्पादन के लिए उपयोग में लाई जाने वाली नियमावली एवं रिकार्ड
उत्तर मध्य रेलवे का साधारण एवं सहायक नियम
उत्तर मध्य रेलवे की ब्लाक संचालन नियमावली
दुर्घटना नियमावली
आपदा प्रबंधन योजना- उत्तर मध्य रेलवे की क्षेत्रीय योजना तथा इलाहाबाद, झांसी एवं आगरा मंडलों की मंडलीय योजना
भारतीय रेल रेलपथ नियमावली 2004
भारतीय रेल निर्माण नियमावली 2000
भारतीय रेल पुल नियमावली 1998
भारतीय रेल सिगनल इंजीनियरी नियमावली
एसी कर्षण नियमावली
आईसीएफ डिजाइन के बड़ी लाइन कोचों की अनुरक्षण नियमावली
वैगनों की अनुरक्षण नियमावली
वैगनों के लिए आईआरसीए कान्फ्रेंस नियम (भाग-III)
कोचों के लिए आईआरसीए कान्फ्रेंस नियम (भाग-IV)
इलाहाबाद, झांसी एवं आगरा मंडलों के लिए संचालन समय सारणी
भारतीय रेल के आयामों का संशोधित शेड्यूल (बड़ी लाइन) 2004
समन्वित संरक्षा योजना
रेलवे संरक्षा रिव्यू कमेटी की सिफारिश (भाग-I एवं II)
रखे जाने वाले दस्तावेजों की कोटि
मुख्यालय के संरक्षा विभाग द्वारा निम्नलिखित दस्तावेज रखे जाते हैं-
संरक्षा मामलों से संबंधित रेलवे बोर्ड के नीति निर्देश
उत्तर मध्य रेलवे में हुई दुर्घटनाओं की जाँच रिपोर्ट
रेल संरक्षा आयुक्त की जाँच रिपोर्ट, मुख्यालय के संरक्षा विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण नोट संरक्षा से संबंधित क्षेत्रों में रेलवे बोर्ड के अधिकारियों और महाप्रबंधक द्वारा किए गए निरीक्षण के नोट
विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्तर के अधिकारियों की शिष्ट मंडल टीम द्वारा किए गए संयुक्त संरक्षा निरीक्षणों तथा संरक्षा ऑडिट रिपोर्टें।