Screen Reader Access Skip to Main Content Font Size   Increase Font size Normal Font Decrease Font size
Indian Railway main logo
खोज :
Find us on Facebook   Find us on Twitter Find us on Youtube View Content in English
National Emblem of India

हमारे बारे मे

भारतीय रेलवे कार्मिक

समाचार एवं भर्ती

निविदाओं और अधिसूचनाएं

प्रदायक सूचना

जनता सेवा

हमसे संपर्क करें



 
Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
महाप्रबंधक





श्री सतीश कुमार

महाप्रबंधकउत्तर मध्य रेलवे

श्री सतीश कुमार ने दिनांक 07.11.2022 को महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे का पदभार ग्रहण किया। ज्ञात हो कि, श्री सतीश कुमार, एमएनआईटी जयपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक हैं और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपेन विश्वविद्यालय से ऑपरेशन मैनेजमेंट और पीजीसीसीएल (साइबर लॉ)में पीजी डिप्लोमा हासिल किया है।

वह भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग  सेवा के 1986 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने अपने रेल सेवा मार्च, 1988 में प्रारंभ की और उन्हें भारतीय रेलवे में काम करने का 34 वर्षों का समृद्ध अनुभव है।

उन्होंने पूर्व के मध्य रेलवे के झांसी डिवीजन और बीएलडब्ल्यू (डीजल रेल इंजन कारखाना, वाराणसी), पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर तथा पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में काम किया। उन्होंने 1996 में यूएनडीपी कार्यक्रम के तहत टोटल क्वालिटी प्रबंधन में प्रशिक्षण प्राप्त किया था और साथ ही श्री सतीश कुमार ने अपने करियर में कई परियोजनाओं का दायित्व संभाला है। श्री कुमार ने फॉग सेफ डिवाइस में सुधार लाने में विशेष योगदान दिया है। यह डिवाइस कोहरे की अवधि में सुरक्षित ट्रेन संचालन में बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई  है।

उन्होंने अप्रैल, 2017 से अप्रैल, 2019 तक उत्तर रेलवे में मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ मंडल के रूप में भी काम किया। डीआरएम/लखनऊ के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान बड़ी संख्या ढांचागत कार्य पूरे किए गए। कुंभ, 2019 के दौरान उनके कार्यों की सभी स्तरों पर सराहना की गई। ये एक बहुत बड़ी चुनौती थी जिसको उनके नेतृत्व में लखनऊ डिवीजन टीम द्वारा सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे का पदभार ग्रहण करने से पहले, उन्होंने उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक और मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में काम किया।




Source : CMS Team Last Reviewed : 08-11-2022  


  प्रशासनिक लॉगिन | साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.